अपराध

व्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: जहां एक तरफ लड़कियों के साथ हो रहे दुष्कर्म रुकने का नाम नही ले रहे वहीं इंसानियत को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है I जिसमे एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बनाया I दरअसल, महाराष्ट्र में नशे में चूर एक व्यक्ति ने एक आवारा कुत्ते के साथ दुष्कर्म किया हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है I जिसके बाद एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शाहूनगर स्थित मैदान की है। यहां कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान एक 40 वर्षीय व्यक्ति नशे की हालत में आवारा कुत्ते के साथ शर्मनाक हरकत करने लगा। युवकों ने जैसे ही उसे देखा तो उसका वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ‘द बार्क क्लब’ एनजीओ की संस्थापक तानिया दुबे ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अगले दिन युवक को गिरफ्तार कर उस पर पशु क्रूरता समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button