राजनीति

मतगणना वाले दिन को उत्साह की तरह मनाएगी कांग्रेस, कण्ट्रोल रूम भी होंगे सक्रीय: गोदियाल

देहरादून: इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को इस संबंध में पार्टी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की। जिसमे तय किया गया कि मतगणना वाले दिन को पार्टी उत्साह के साथ मनाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने बताया कि मतगणना वाले दिन यानि दस मार्च को पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। वहीं कंट्रोल रूम में जिन पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी, वो मतगणना स्थल पर मौजूद एजेंटों की ओर से कंट्रोल रूम को पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराएगे। गोदियाल ने कहा कि पार्टी इस दिन को उत्साह की तरह मनाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी मतगणना से पहले ही पुन: अपने कंट्रोल रूम को सक्रिय करने जा रही है। जिसके लिए पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिसमे 10 मार्च को मतगणना के दौरान कंट्रोल रूम में संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, मीडिया चैयरमेन कमेटी राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, आरपी रतूड़ी, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रेम बहुखंडी, सुरेंद्र रांगड़, नरेशानंद नौटियाल, परिणीता बडोनी, शांति रावत, विशाल मौर्य आदि पूरे राज्य से विधानसभा चुनाव की सूचना एकत्रित करेंगे।

Related Articles

Back to top button