नेशनल

रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गृहिणियों की बढ़ी दिक्कतें, घर खर्च चलाना मुश्किल

देहरादून: महीना पूरा होने से पहले ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये का इजाफा होने से आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। महिलाओं का कहना है कि महंगाई के चलते रसोई घर का बजट गड़बड़ा गया है। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। हरिद्वार में मंगलवार से रसोई गैस सिलेंडर 918.50 रुपये से बढ़कर 968.50 रुपये हो गया है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से गैस उपभोक्ताओं में रोष है। लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।महिलाओं का कहना है कि रसोई घर में उपयोग वाले हर सामान दालें और खाद्य तेल के साथ ही सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। व पिछले साल भी रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाते रहे। चुनाव के बाद अब फिर से दाम बढ़ा दिए हैं।

Related Articles

Back to top button