नेशनल

मंत्री साधन पांडे का हुआ निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

देहरादून: पश्चिम बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामले, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। इसकी जानकारी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दी। ममता ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। बता दें, पिछले साल जुलाई में मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बाद में थोड़ी स्थिति सुधरने पर उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button